चंबल अभयारण्य का दौरा करेंगे CM डॉ. मोहन, वन्य जीव पर्यटन अभियान आज से शुरूदिव्यांगजनों को निशुल्क ई-साइकिल का वितरण, 21 जिले कोहरे की चपेट में
भोपाल (शिखर दर्शन) // मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज से मध्य प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन अभियान की शुरुआत करेंगे। इस अभियान के तहत मुख्यमंत्री चंबल अभयारण्य का दौरा करेंगे और चंबल नदी तथा घड़ियाल सेंचुरी की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे। शाम 4 बजे मुरैना पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
चंबल अभयारण्य को लेकर मध्य प्रदेश, राजस्थान, और उत्तर प्रदेश के बीच समन्वय स्थापित कर विस्तृत रूपरेखा तैयार की जाएगी। चंबल नदी, जो विश्व के 85 प्रतिशत घड़ियालों का घर है, में लुप्तप्राय गांगेय डॉल्फिन और दुर्लभ कछुआ प्रजातियों के संरक्षण के लिए विशेष योजनाएं बनाई जाएंगी।

दिव्यांगजनों के लिए ई-साइकिल वितरण
सुबह 11:15 बजे भोपाल के सामाजिक न्याय विभाग संचालनालय में मुख्यमंत्री अस्थिबाधित दिव्यांगजनों को निशुल्क ई-साइकिल वितरित करेंगे। दोपहर में विदिशा जिले के लटेरी पहुंचकर मुख्यमंत्री जनता का अभिनंदन स्वीकार करेंगे।
कोहरे की चपेट में 21 जिले
मध्य प्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। राज्य के 21 जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिसमें ग्वालियर, जबलपुर, भोपाल, मंदसौर, विदिशा, रीवा, और सागर जैसे प्रमुख जिले शामिल हैं। राजधानी भोपाल सहित कई इलाकों में दृश्यता कम होने से जनजीवन प्रभावित हुआ है।
विशेष जानकारी
चंबल अभयारण्य का दौरा वन्यजीव पर्यटन और संरक्षण के लिहाज से एक बड़ा कदम है। राज्य सरकार इस क्षेत्र को वैश्विक मानचित्र पर पहचान दिलाने के लिए प्रयासरत है।
