रायपुर संभाग
छत्तीसगढ़ में भाजपा जिलाध्यक्षों की सूची 6 जनवरी तक होगी जारी

रायपुर (शिखर दर्शन) // भाजपा के संगठन चुनाव देशभर में जोर-शोर से चल रहे हैं। छत्तीसगढ़ में बूथ कमेटियों और मंडल अध्यक्षों का चुनाव पूरा हो चुका है। अब जिलाध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
इस संबंध में भाजपा कार्यालय में एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिलाध्यक्षों के नामों पर अंतिम सहमति बनी। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने जानकारी दी कि जिलाध्यक्षों की सूची अगले दो से तीन दिनों में जारी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि 6 जनवरी तक सभी जिलाध्यक्षों के नामों की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।
इस प्रक्रिया के तहत पार्टी संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है, जिससे आगामी चुनावी तैयारियों को गति मिलेगी।



