महाराष्ट्र

कोल्हापुर में चमत्कार: शव को घर लाते समय एंबुलेंस गड्ढे से टकराई और जिंदा हो गया बुजुर्ग,चलते हुए घर पहुंचे

कोल्हापुर (शिखर दर्शन) // महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक ऐसा चमत्कारिक घटना सामने आई है जिसने सबको हैरान कर दिया। यहां सड़क के गड्ढे ने एक बुजुर्ग की जान बचा ली। दरअसल, कस्बा बावड़ा के रहने वाले 85 वर्षीय पांडुरंग तात्या को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। उन्हें अस्पताल से घर ले जाया जा रहा था, जहां अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही थीं। लेकिन रास्ते में एंबुलेंस एक गड्ढे से जोर से टकराई, और इसी झटके के बाद पांडुरंग तात्या के शरीर में हलचल शुरू हो गई। कुछ देर बाद वह पूरी तरह होश में आ गए।

भगवान की कृपा से मिली नई जिंदगी
परिवार के सदस्यों का मानना है कि यह भगवान पांडुरंगा की कृपा है। यह घटना 1 जनवरी की है, जब पांडुरंग तात्या, जो हरिनाम का जाप करते समय दिल का दौरा पड़ने से बेहोश हो गए थे, को अस्पताल ले जाया गया था। 15 दिनों तक उनका इलाज चला, लेकिन डॉक्टरों ने 1 जनवरी को उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू कर दी गईं।

गड्ढे के झटके ने बदली किस्मत
बुजुर्ग को अस्पताल से घर लाते समय एंबुलेंस सड़क के गड्ढे से टकराई। इसी दौरान पांडुरंग तात्या के शरीर में हलचल महसूस हुई। एंबुलेंस में मौजूद लोग हैरान रह गए और तुरंत उन्हें अस्पताल वापस ले जाया गया। जिस व्यक्ति को कुछ देर पहले मृत घोषित किया गया था, वह अब अपने पैरों पर चलते हुए घर लौटे।

नए साल का चमत्कार मान रहे लोग
यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। लोग इसे नए साल का चमत्कार कह रहे हैं। परिवार और गांव के लोगों ने इसे भगवान की अनुकंपा बताया है। फिलहाल पांडुरंग तात्या पूरी तरह स्वस्थ हैं और अपने परिजनों के साथ हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!