छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सर्दी का सितम, शीतलहर का अलर्ट जारी, तापमान में गिरावट

रायपुर (शिखर दर्शन) // छत्तीसगढ़ में नए साल की शुरुआत के साथ ही सर्दी ने दस्तक दे दी है, और राज्य के विभिन्न हिस्सों में कड़ाके की ठंड महसूस हो रही है। राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में सर्दी की चपेट में आ चुके हैं। विशेषकर जगदलपुर में बीती रात तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो प्रदेश के सबसे ठंडे स्थानों में एक रहा।

उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी के कारण शुष्क हवाएं हिमालय से आ रही हैं, जिससे प्रदेश में एक बार फिर से शीतलहर का दौर शुरू हो गया है। पिछले चार दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आई है। मौसम विभाग ने आगामी 2 दिनों (2 और 3 जनवरी) के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जिलों में घना कोहरा छाने की संभावना है। हालांकि, 4 जनवरी के बाद से तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार, 4 जनवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश में प्रवेश करेगा, जिससे तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। विक्षोभ के बाद मौसम साफ हो जाएगा, लेकिन 7 जनवरी से फिर से तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। राज्य में 12 फरवरी तक सर्दी का मौसम जारी रहने की संभावना है, जिससे अगले 42 दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव हो सकता है।

बीते दिन प्रमुख शहरों का तापमान:

  • रायपुर: अधिकतम 28°C, न्यूनतम 14.1°C
  • बिलासपुर: अधिकतम 25°C, न्यूनतम 13.7°C
  • पेंड्रा रोड: अधिकतम 23.02°C, न्यूनतम 11.8°C
  • अंबिकापुर: अधिकतम 23.5°C, न्यूनतम 7.5°C
  • जगदलपुर: अधिकतम 28.9°C, न्यूनतम 6.6°C
  • दुर्ग: अधिकतम 30.02°C, न्यूनतम 14.7°C
  • राजनांदगांव: अधिकतम 27.5°C, न्यूनतम 12°C

रायपुर में आज का मौसम:

रायपुर में आज मौसम साफ रहेगा और तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है। दिन के समय सर्दी का अहसास कम हो सकता है, लेकिन रात में सर्दी का प्रभाव बना रहेगा। रायपुर में रात का तापमान 14 डिग्री के आसपास रह सकता है।

छत्तीसगढ़ में सर्दी का सितम अब ज्यादा महसूस होने लगा है, और आगामी दिनों में शीतलहर की स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!