महाकाल मंदिर में पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह: बोले- लंबे समय से दर्शन की इच्छा थी, आज जीवन धन्य हो गया

मंत्री राजनाथ सिंह: बोले- ‘लंबे समय से थी दर्शन की इच्छा, आज जीवन धन्य हुआ’
विशेष संवाददाता छमू गुरु की रिपोर्ट :
उज्जैन (शिखर दर्शन) // धर्म नगरी उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज गर्भगृह में पूजा-अर्चना कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। उनके साथ थल सेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी भी मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने विश्व शांति और देश की सुरक्षा के लिए प्रार्थना की।
महाकाल के आशीर्वाद से जीवन धन्य
पूजन के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “लंबे समय से बाबा महाकाल के दर्शन की इच्छा थी। लेकिन उनकी कृपा के बिना कोई उनके दर्शन नहीं कर सकता। आज उनका आशीर्वाद मिला और मेरा जीवन धन्य हो गया।”

विशेष पूजा में शामिल रहे प्रमुख पुजारी
पूजन मुख्य पुजारी घनश्याम शर्मा और आशीष पुजारी ने सम्पन्न करवाया। इस अवसर पर संजय पुजारी, दिलीप पुजारी और प्रमोद पुजारी भी उपस्थित थे।
सम्मान समारोह आयोजित
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल और कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने रक्षा मंत्री का शाल, स्मृति चिन्ह और प्रसाद देकर सम्मान किया।
महत्वपूर्ण हस्तियों की उपस्थिति
रक्षा मंत्री के साथ उज्जैन के सांसद अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सांसद संत उमेश नाथ महाराज और विधायक अनिल जैन भी उपस्थित थे। सभी ने बाबा महाकाल से देश की उन्नति और शांति की कामना की।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का यह दौरा देश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर को सम्मान देने का प्रतीक माना जा रहा है।



