दुर्ग संभाग

चुनाव नजदीक, भिलाई की मूलभूत समस्याओं पर लोगों का प्रदर्शन, बैरिकेडिंग तोड़कर बढ़े आगे

भिलाई शहर की समस्याओं और भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन, निगम आयुक्त ने लिया ज्ञापन

दुर्ग (शिखर दर्शन) // भिलाई शहर की मूलभूत समस्याओं और नगर निगम में व्याप्त कमीशनखोरी व भ्रष्टाचार के विरोध में नागरिकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग हटाते हुए निगम कार्यालय में घुसने लगे, जिससे प्रशासन को सतर्क होना पड़ा। आखिरकार, नगर निगम आयुक्त राजीव पांडेय को बाहर आकर प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन लेना पड़ा।

यह प्रदर्शन बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष और उपनेता प्रतिपक्ष दया सिंह के नेतृत्व में किया गया, जिसमें भाजपा के कई पार्षद और जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी भी शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान निगम कार्यालय के मुख्य द्वार पर बैरिकेडिंग की गई थी, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने इसे तोड़ते हुए अंदर प्रवेश किया।

गौरतलब है कि भिलाई निगम के तीन वार्डों में होने वाले उपचुनाव से पहले यह प्रदर्शन राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। तीन थाना प्रभारियों के साथ भारी पुलिस बल तैनात था, लेकिन प्रदर्शनकारियों की संख्या और आक्रोश के आगे बैरिकेडिंग टूट गई।

शहरवासियों का कहना है कि नगर निगम की निष्क्रियता और भ्रष्टाचार ने शहर की समस्याओं को बढ़ा दिया है, जिन पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!