उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ कर्मचारी संघ का पुनर्गठन: दीपक यादव बने अध्यक्ष

बिलासपुर (शिखर दर्शन) // माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ कर्मचारी संघ के पुनर्गठन के तहत 19 दिसंबर को “संघ स्थापना दिवस” के अवसर पर प्रबंधकारिणी समिति के नए सदस्यों का निर्विरोध मनोनीत किया गया। संघ के प्रमुख पदों पर अनुभवी और योग्य सदस्यों को मनोनीत किया गया है, जिन्होंने संघ को सशक्त बनाने और कर्मचारियों के हितों की रक्षा का संकल्प लिया है।
प्रबंधकारिणी समिति के मनोनीत सदस्य:
अध्यक्ष: दीपक कुमार यादव
उपाध्यक्ष: राम किशोर बघेले
सचिव: बसंत कुमार गुप्ता
सह सचिव: श्रीमती अलका नामदेव
कोषाध्यक्ष: अभिषेक लुकास
अन्य सदस्य: कौशल प्रसाद साहू , श्री गुलाब जमोरिया , दिनेश साहू, संजय यादव , गोकुल साहू ,भीम बली यादव ।
तकनीकी सलाहकार: लीलाधर साहू
संघ के संरक्षक के नाम की घोषणा बैठक के बाद सहमति और आशिर्वाद प्राप्त करने के उपरांत की जाएगी।
संघ की नई दिशा और भविष्य की योजना:
मनोनीत अध्यक्ष दीपक कुमार यादव ने सभी कर्मचारियों से अपील की है कि संघ को मान्यता दिलाने और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। श्री यादव ने संघ को न्यायपालिका में एक मजबूत आवाज के रूप में स्थापित करने का संकल्प लिया।
सेवा सम्मान और विदाई समारोह का आयोजन:
24 दिसंबर को संघ ने असिस्टेंट रजिस्ट्रार संदीप शर्मा के “सेवा सम्मान और विदाई” समारोह का भव्य आयोजन किया। यह आयोजन कर्मचारियों की एकता और संघ के कार्यों में उनके विश्वास को दर्शाता है।
दीपक कुमार यादव का परिचय:
दीपक कुमार यादव की पृष्ठभूमि संघ के लिए प्रेरणादायक है।

वे पूर्व न्यायमूर्ति श्री धीरेन्द्र मिश्रा के लीगल असिस्टेंट रह चुके हैं। इसके अतिरिक्त , उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में राज्य सलाहकार के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में वे उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ के सुप्रीम कोर्ट सेक्शन के ट्रांसलेशन विंग में कार्यरत हैं।
उनकी प्रशासनिक क्षमता और न्यायिक क्षेत्र में अनुभव संघ के कार्यों को नई दिशा देंगे। इस पुनर्गठन से कर्मचारियों में उत्साह और संघ के प्रति विश्वास बढ़ा है।
( शिखर दर्शन के साथ जुड़े रहें न्यायपालिका और कर्मचारी संघ से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए। )



