सरगुजा संभाग

दुष्कर्म केस खत्म करने के लिए मांगे 1 करोड़, 61 लाख में हुआ सौदा; पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार ( शिखर दर्शन ) //

सरगुजा ( शिखर दर्शन ) // जिले में पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी से ब्लैकमेलिंग कर रहे दुष्कर्म पीड़िता और उसके तीन साथियों को लाखों रुपए लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह मामला रायपुर के कपड़ा व्यापारी विनोद केडिया से जुड़ा है, जिन पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया था। पीड़िता और उसके साथियों ने आरोपी से 1 करोड़ रुपए की मांग की थी, लेकिन सौदा 61 लाख रुपए में तय हुआ।

पुलिस की योजना और गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार, पीड़िता और उसके साथी आरोपी से 25 दिसंबर को दूसरी किस्त के रूप में 10 लाख रुपए लेने आए थे। सरगुजा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को होटल अनन्या के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 10 लाख रुपए नकद, एक कार और एक स्कूटी जब्त की है।

ब्लैकमेलिंग की साजिश का खुलासा

पिछले महीने कमलेश्वरपुर थाने में दुष्कर्म पीड़िता ने व्यापारी विनोद केडिया के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उसने आरोप लगाया कि केडिया ने उसे मैनपाट स्थित एक रिजॉर्ट में ले जाकर दुष्कर्म किया। मामले की जांच जारी थी, लेकिन आरोपी के जीजा सुभाष अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि पीड़िता और उसके साथियों ने ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी है।

सुभाष अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि पीड़िता के दोस्त संतोष विश्वकर्मा ने केस खत्म करने के लिए 1 करोड़ रुपए की मांग की और 61 लाख रुपए में सौदा तय हुआ। उन्होंने बताया कि पहली किश्त के रूप में 5 लाख रुपए पीड़िता और उसके साथी को दे दिए गए थे।

गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने इस मामले में दुष्कर्म पीड़िता के अलावा सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर निवासी संतोष विश्वकर्मा, मनेंद्रगढ़ के कमलेश देवांगन और घनश्याम विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया है।

पुलिस की सख्त कार्रवाई

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस घटना ने न्याय प्रक्रिया का दुरुपयोग कर अवैध लाभ कमाने की कोशिशों पर सवाल खड़े किए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!