रायपुर संभाग
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर छत्तीसगढ़ में 7 दिन तक राजकीय शोक घोषित झुका रहेगा तिरंगा…

रायपुर (शिखर दर्शन)// भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर छत्तीसगढ़ में 7 दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। इस अवधि में, 26 दिसंबर से 1 जनवरी तक, राज्य में किसी भी सरकारी सांस्कृतिक या मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा।

राज्य सरकार की ओर से सभी कलेक्टरों को जारी आदेश में कहा गया है कि इस शोक काल में समस्त सरकारी भवनों और उन स्थानों पर, जहां नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है, तिरंगा आधे झुके रहेंगे।
इसके अलावा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और मंत्री ओपी चौधरी के सभी दौरे रद्द कर दिए गए हैं। यह निर्णय पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर राज्य सरकार की श्रद्धांजलि अर्पित करने और शोक व्यक्त करने के लिए लिया गया है।