दुर्ग संभाग

दोस्त बना जानी दुश्मन: शराब पिलाने के बाद बेरहमी से की हत्या, आरोपी सलाखों के पीछे

दुर्ग (शिखर दर्शन) // जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में तीन हफ्ते पहले हुई एक युवक की अंधी हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। हत्या के आरोपी का नाम अजय यादव है, जो मृतक लोकेश्वर बंजारे का दोस्त था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी अजय यादव को कवर्धा से गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 6 दिसंबर की रात वीरांगना अवंती बाई भवन के पास नहर किनारे लोकेश्वर बंजारे (28 वर्ष) का शव मिला था। मृतक के सिर पर पत्थर से वार कर उसकी हत्या की गई थी। पुलिस की जांच में यह तथ्य सामने आया कि लोकेश्वर और अजय दोनों अच्छे दोस्त थे और घटना वाले दिन दोनों को भवन के पास देखा गया था।

पुलिस ने अजय की तलाश शुरू की और जब पता चला कि वह कवर्धा में छिपा हुआ है, तो टीम ने वहां जाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अजय ने बताया कि उसने लोकेश्वर को एक माह पहले 3000 रुपये उधार दिए थे, जो लोकेश्वर ने लौटाए नहीं थे। पैसे मांगने पर लोकेश्वर ने उसे टाल दिया, जिससे अजय गुस्से में आकर शराब पीने के बाद लोकेश्वर को नहर किनारे ले गया और फिर सिर पर पत्थर मारकर हत्या कर दी।

इस मामले में पुलिस टीम की प्रमुख भूमिका निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज, सउनि यशवंत श्रीवास्तव, और थाना खुर्सीपार के अन्य पुलिसकर्मियों की रही। अब आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!