दिल्ली

बीजेपी का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष होगा दलित, खोज जारी, इन नेताओं के नाम हैं चर्चा में !

नई दिल्ली ( शिखर दर्शन ) // बीजेपी में अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए पार्टी ने तलाश तेज कर दी है। मौजूदा अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यकाल का विस्तार जून तक किया गया था, लेकिन अब पार्टी नए अध्यक्ष की ओर कदम बढ़ा रही है। जानकारी के अनुसार, बीजेपी का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष दलित समुदाय से हो सकता है, और इस बारे में चर्चा में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, बीजेपी महासचिव दुष्यंत गौतम और उत्तर प्रदेश की मंत्री बेबी रानी मौर्य के नाम शामिल हैं।

सूत्रों के अनुसार, बीजेपी ने दिसंबर माह में नए अध्यक्ष की घोषणा करने का लक्ष्य रखा है, और दलित चेहरे को आगे लाकर पार्टी अपने दलित वोटबैंक को और मजबूत करने की कोशिश कर सकती है। खासकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रणनीति को चुनौती देने के लिए बीजेपी इस कदम को उठा सकती है।

इतिहास पर नजर डालें तो वाजपेयी सरकार में तीन राष्ट्रीय अध्यक्ष दक्षिण भारत से बने थे, और अब बीजेपी के लिए दक्षिणी राज्यों में मजबूत पैठ बनाने के लिए किसी दलित नेता को अध्यक्ष बनाने की संभावना जताई जा रही है।

पार्टी के भीतर इन नामों पर चर्चा तेज है, और यह देखा जाएगा कि बीजेपी अपने आगामी अध्यक्ष के चुनाव में किसके पक्ष में फैसला लेती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!