खेल

जसप्रीत बुमराह ने टेस्ट रैंकिंग में रचा इतिहास, भारतीय ऑल-टाइम रिकॉर्ड की बराबरी

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही 5 टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अपनी धमाकेदार गेंदबाजी से एक बार फिर क्रिकेट जगत को प्रभावित किया है। उनकी शानदार प्रदर्शन का असर आईसीसी टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में भी साफ दिखा। बुमराह मौजूदा समय में टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर बरकरार हैं और उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए रविचंद्रन अश्विन के ऑल-टाइम भारतीय रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

अश्विन के रिकॉर्ड की बराबरी
बुमराह ने आईसीसी की ताजा रैंकिंग में 904 रेटिंग पॉइंट्स के साथ अपना स्थान मजबूत किया है। यह वही आंकड़ा है जो भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने करियर के दौरान हासिल किया था। अश्विन, जो हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, भारत की ओर से सबसे ज्यादा रेटिंग पॉइंट्स हासिल करने वाले गेंदबाज थे। बुमराह अब उनके इस रिकॉर्ड की बराबरी कर भारतीय क्रिकेट इतिहास में अपना नाम दर्ज करवा चुके हैं।

ताजा आईसीसी टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग

अन्य शीर्ष गेंदबाजों की स्थिति
बुमराह के बाद रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा 856 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड 852 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

मेलबर्न टेस्ट से बढ़ सकती है रैंकिंग
मेलबर्न में चौथे टेस्ट मैच के लिए जसप्रीत बुमराह से एक और शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। अगर वह अपने मौजूदा फॉर्म को बरकरार रखते हैं, तो उनकी रैंकिंग में और भी सुधार हो सकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!