दुर्ग संभाग
राजनांदगांव पुलिस भर्ती रद्द, गृहमंत्री विजय शर्मा ने दिए जांच के आदेश

राजनांदगांव (शिखर दर्शन) // प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने पुलिस भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर दिया है। यह महत्वपूर्ण निर्णय पुलिस भर्ती में गड़बड़ी के बाद लिया गया है, जिसमें एक आरक्षक द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद छह लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में जांच की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी (विशेष जांच दल) भी गठित कर दी गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर गृहमंत्री शर्मा ने राजनांदगांव पुलिस आरक्षक भर्ती को रद्द करने का आदेश दिया, ताकि मामले की निष्पक्ष जांच की जा सके और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।



