सीएम डॉ. मोहन दिल्ली से लौटेंगे, आज इन कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा; कल एमपी आएंगे पीएम मोदी, केन-बेतवा लिंक परियोजना की करेंगे आधारशिला; कांग्रेस करेगी प्रदर्शन

भोपाल ( शिखर दर्शन ) // मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दिल्ली से इंदौर पहुंचेंगे और कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे सबसे पहले भैंसदेही विधायक महेंद्र सिंह चौहान के निवास पर जाकर उनकी दिवंगत माता स्वर्गीय सुमन देवी चौहान को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद खजुराहो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की तैयारियों का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम भी खजुराहो में ही करेंगे।
सीएम डॉ. मोहन का दिनभर का कार्यक्रम:
- सुबह 10:45 बजे: दिल्ली से रवाना।
- दोपहर 12 बजे: इंदौर आगमन।
- 12:20 बजे: चित्तोड़ा गौशाला, सांवेर का दौरा।
- 02:30 बजे: भैंसदेही (जिला बैतूल) पहुंचेंगे।
- 02:45 बजे: विधायक महेंद्र सिंह चौहान के निवास कुंड बकाजन पर स्वर्गीय सुमन देवी को श्रद्धांजलि देंगे।
- 03:50 बजे: भोपाल वापसी।
- रात 08:30 बजे: खजुराहो के लिए रवाना।
- खजुराहो में पीएम मोदी के आगमन की तैयारियों का जायजा।
- रात्रि विश्राम खजुराहो।
कल मध्य प्रदेश के दौरे पर पीएम मोदी, रखेंगे केन-बेतवा लिंक परियोजना की आधारशिला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल मध्य प्रदेश के खजुराहो में केन-बेतवा लिंक परियोजना की आधारशिला रखेंगे। यह परियोजना देश की पहली राष्ट्रीय नदी जोड़ो परियोजना है, जो स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के सपने को साकार करेगी।
इस परियोजना से मध्य प्रदेश के 10 जिलों—पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, सागर, रायसेन, विदिशा, शिवपुरी और दतिया को सिंचाई और पेयजल का लाभ मिलेगा।

- परियोजना के प्रमुख तथ्य:
- 77 मीटर ऊंचाई और 2.13 किलोमीटर लंबाई का बांध।
- 2,853 मिलियन घन मीटर जल भंडारण।
- 221 किलोमीटर लंबी लिंक नहर के जरिए केन नदी का पानी बेतवा नदी में जाएगा।
- 8.11 लाख हेक्टेयर भूमि की सिंचाई।
- 7 लाख किसान परिवारों को लाभ।
- 44 लाख लोगों को पेयजल।
- 103 मेगावाट जल विद्युत और 27 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन।
- परियोजना लागत: ₹44,605 करोड़।
भोपाल में कांग्रेस का प्रदर्शन
आज कांग्रेस प्रदेश के सभी जिलों में बाबा साहब अंबेडकर मार्च का आयोजन करेगी। भोपाल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और अन्य बड़े नेता इस प्रदर्शन में शामिल होंगे।
- कार्यक्रम:
- समय: दोपहर 12 बजे।
- स्थान: लिली टॉकीज से जिंसी चौराहे तक मार्च।
- कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठों के नेता प्रदर्शन में भाग लेंगे।
इस मार्च के जरिए कांग्रेस सामाजिक और राजनीतिक संदेश देने के साथ-साथ अपनी एकजुटता दिखाने का प्रयास करेगी।



