मध्यप्रदेश
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी किया

भोपाल ( शिखर दर्शन ) // मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का टाइम टेबल जारी कर दिया है। परीक्षा 25 फरवरी 2025 से शुरू होकर 25 मार्च 2025 तक चलेगी। इस बार बारहवीं बोर्ड परीक्षा का पहला पेपर हिंदी का होगा, जबकि आखिरी पेपर गणित का होगा। सभी परीक्षा तीन घंटे की अवधि में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
12वीं बोर्ड परीक्षा का समय सारणी:
- 25 फरवरी 2025: हिंदी
- 28 फरवरी 2025: अंग्रेजी
- 1 मार्च 2025: उर्दू, मराठी
- 4 मार्च 2025: भौतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, एनिमल हस्बैण्डरी मिल्क ट्रेड पोल्ट्रीफार्मिंग एण्ड फिशरीज, विज्ञान के तत्व, भारतीय कला का इतिहास
- 5 मार्च 2025: बायोटेक्नॉलोजी, गायन वादन, तबला पंखावज
- 6 मार्च 2025: ड्रॉइंग एण्ड डिजाइन
- 7 मार्च 2025: भुगोल, क्रॉप प्रोडेक्शन एण्ड हार्टिकार, स्टिल लाइफ एण्ड डिजाइन, शरीर रचना क्रिया विज्ञान एवं स्वास्थ्य
- 8 मार्च 2025: बायोलॉजी
- 10 मार्च 2025: मनोविज्ञान
- 11 मार्च 2025: इनफॉर्मेटिक प्रेक्टिसेस
- 12 मार्च 2025: संस्कृत
- 17 मार्च 2025: रसायन शास्त्र, इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, एली ऑफ साइंस एंड मेथमेटिक्स यूजफुल फॉर एग्रीकल्चर
- 19 मार्च 2025: NSQF, शारीरिक शिक्षा
- 20 मार्च 2025: समाज शास्त्र
- 22 मार्च 2025: कृषि, होम साइंस, बुक कीपिंग
- 24 मार्च 2025: राजनीति शास्त्र
- 25 मार्च 2025: गणित

परीक्षा के आयोजन के लिए शिखर दर्शन न्यूज विद्यार्थियों को समय से पहले तैयारी शुरू करने की सलाह देता है।