सिंगरौली के SDM के IPS बेटे की बैंगलोर में सड़क दुर्घटना में मौत: पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण पूरा कर ASP पद की नियुक्ति के लिए जा रहे थे

आईपीएस अधिकारी हर्षवर्धन सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत, प्रशासन में शोक

सिंगरौली ( शिखर दर्शन ) // मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के देवसर तहसील में एसडीएम (SDM) अखिलेश सिंह के बेटे, आईपीएस (IPS) अधिकारी हर्षवर्धन सिंह की कर्नाटका के हासन जिले के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हर्षवर्धन सिंह 2023 बैच के आईपीएस प्रोबेशनरी अधिकारी थे और हाल ही में उन्होंने मैसूर स्थित कर्नाटक पुलिस अकादमी (केपीए) में अपना चार सप्ताह का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया था।
मृतक अधिकारी हर्षवर्धन अपनी पहली नियुक्ति के लिए हसन जा रहे थे, जहां उन्हें सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) के रूप में तैनाती मिलनी थी। इस दुखद घटना ने न केवल परिवार बल्कि जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को भी गहरे सदमे में डाल दिया है।
हर्षवर्धन की असामयिक मृत्यु की खबर से सिंगरौली जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारी इस हादसे से स्तब्ध हैं, और सभी ने शोक व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएँ प्रकट की हैं।
हर्षवर्धन सिंह की आकस्मिक मौत ने न केवल उनके परिवार, बल्कि समूचे जिले को भी गहरे दुख में डुबो दिया है।