मध्यप्रदेश

कॉलेज बस की टक्कर से दर्दनाक हादसा: पिता की मौत, बेटी गंभीर रूप से घायल

दर्दनाक सड़क हादसा: कॉलेज बस ने बाइक सवार को कुचला, पिता की मौत, बेटी गंभीर घायल

भोपाल ( शिखर दर्शन ) // राजधानी भोपाल के टीटी नगर थाना क्षेत्र में रविवार रात हुए एक दर्दनाक हादसे में एक कॉलेज बस ने बाइक सवार पिता-पुत्री को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार 40 वर्षीय हिर्देश अग्रवाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी छह वर्षीय बेटी अनिका गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा टीटी नगर के नानके पेट्रोल पंप के पास हुआ। इस हादसे में बस की चपेट में आए तीन-चार अन्य लोग भी घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, घायलों को मामूली चोटें आई हैं।

सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी चालक की तलाश जारी

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी बस चालक का पता लगाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। यह इलाका शहर की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक है, जो न्यू मार्केट और अन्य मुख्य स्थानों की ओर जाता है। पुलिस का मानना है कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से बस चालक की पहचान की जा सकेगी और उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

मृतक और घायल की पहचान

हादसे में मारे गए व्यक्ति की पहचान हिर्देश अग्रवाल के रूप में हुई है, जो लखरापुरा का निवासी था। वहीं, घायल बेटी अनिका का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!