दुर्ग संभाग

इलाज के दौरान विचाराधीन कैदी की मौत, परिजनों का हंगामा और पथराव; पुलिस ने मजिस्ट्रियल जांच के दिए आदेश

दुर्ग ( शिखर दर्शन ) // केंद्रीय जेल में बंद लूट के मामले के विचाराधीन कैदी पिंटू नेताम की रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। कैदी की तबीयत बिगड़ने पर तीन दिन पहले उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस घटना से आक्रोशित परिजनों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाते हुए स्मृतिनगर पुलिस चौकी में हंगामा किया और पथराव कर दिया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

कैसे बिगड़ी कैदी की तबीयत: फरीदनगर डेरा निवासी पिंटू नेताम को 18 अक्टूबर को लूट के मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में दुर्ग केंद्रीय जेल भेजा गया था। गिरफ्तारी के लगभग 28 दिन बाद 15 नवंबर को उसका ब्लड प्रेशर अचानक कम हो गया, जिसके बाद उसे दुर्ग जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार के बाद उसे 17 नवंबर को जेल वापस भेजा गया, लेकिन अगले दिन फिर से ब्लड प्रेशर की समस्या आने पर रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 21 नवंबर को उसकी मृत्यु हो गई।

पुलिस का बयान: पुलिस ने परिजनों के मारपीट के आरोपों को निराधार बताते हुए मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!