मध्यप्रदेश

महाकाल मंदिर में गणेश स्वरूप में बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार, भस्म आरती में उमड़े श्रद्धालु

उज्जैन (शिखर दर्शन )//विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि पर गुरुवार सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए।

प्रारंभिक जलाभिषेक के बाद भगवान महाकाल का दूध, दही, घी, शहद, और फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक किया गया। इस विशेष अवसर पर बाबा महाकाल का गणेश स्वरूप में श्रृंगार कर मस्तक पर त्रिपुंड चंद्र और ड्रायफ्रूट से दिव्य श्रृंगार किया गया। भगवान महाकाल को भस्म चढ़ाई गई और शेषनाग का रजत मुकुट, रजत मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला, और सुगंधित पुष्पों की माला धारण कराई गई।

सुबह की भस्म आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। भक्तों ने नंदी महाराज के कान के समीप जाकर मनोकामनाएं पूर्ण होने का आशीर्वाद मांगा। पूरा मंदिर बाबा महाकाल के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!