मध्यप्रदेश

तेंदुए का नाटकीय रेस्क्यू: पूंछ पकड़कर वनकर्मी ने बचाया, रेस्क्यू के दौरान 5 घायल

उमरिया ( शिखर दर्शन ) // मध्य प्रदेश – बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक खूंखार तेंदुए का पूंछ पकड़कर रेस्क्यू किए जाने का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना 10 नवंबर की है, जब तेंदुए ने मानपुर बफर के खोरी गांव में 9 लोगों को घायल करने के बाद वन विभाग के कर्मचारियों पर हमला कर दिया।

वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए तीन ट्रैप केज लगाने का निर्णय लिया था। दो पिंजरों में बकरे बांधकर जाल बिछाया गया था, लेकिन तीसरा पिंजरा लगाने के दौरान अचानक तेंदुआ वहां आ धमका और कर्मचारियों पर हमला कर दिया, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। इस बीच, वनकर्मी ने साहस दिखाते हुए तेंदुए की पूंछ पकड़कर उसे पिंजरे में डाल दिया।

रेस्क्यू के बाद घायल तेंदुए को इलाज के लिए मुकुंदपुर ले जाया गया, जहां 11 नवंबर को उसकी मृत्यु हो गई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!