रायपुर संभाग

रायपुर में बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन, जशपुर में पदयात्रा और रायपुर उपचुनाव के लिए मतदानकर्मी होंगे रवाना

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 14 और 15 नवंबर को रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार से करेंगे, जिसमें कृषि मंत्री रामविचार नेताम की अध्यक्षता रहेगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम में आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा, जिसमें अन्य राज्यों के 400 से अधिक आदिवासी कलाकार पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। आयोजन की तैयारियों में प्रशासन जुटा हुआ है।

रायपुर दक्षिण उपचुनाव के लिए मतदानकर्मी रवाना
रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान होगा। सुबह 7 से शाम 6 बजे तक 2.71 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। कुल 253 मुख्य और 13 सहायक मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। मतदान के लिए निर्वाचन आयोग ने नागरिकों से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। सेजबहार कॉलेज से आज मतदानकर्मी अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगे।

सीएम साय के कई कार्यक्रमों में शामिल होने का कार्यक्रम
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और सक्ती के विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। दोपहर 12:30 बजे वे सीएम हाउस में दीपावली मिलन समारोह में भाग लेंगे, फिर शाम को चंद्रपुर में मां चंद्रहासिनी देवी मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद वे सक्ती में महानंदा चित्रोत्पला गंगा महाआरती महोत्सव में शामिल होकर रात में रायगढ़ में विश्राम करेंगे।

जशपुर में जनजातीय गौरव दिवस पर केंद्रीय मंत्री मांडविया की पदयात्रा
जनजातीय गौरव दिवस पर 13 नवंबर को केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया जशपुर से पदयात्रा करेंगे, जिसमें 10,000 से अधिक माई भारत यूथ वॉलिंटियर्स हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और अन्य कैबिनेट मंत्री भी इस यात्रा में सम्मिलित होंगे। यह यात्रा कोमड़ो गांव से रणजीत स्टेडियम तक 7 किमी की दूरी तय करेगी, जिसका उद्देश्य बिरसा मुंडा की जयंती पर आदिवासी समुदाय को सम्मान देना है। पदयात्रा की शुरुआत एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत होगी।

प्रदीप उपाध्याय आत्महत्या मामले की जांच शुरू
प्रदीप उपाध्याय आत्महत्या मामले की जांच संभागायुक्त महादेव कावरे द्वारा की जा रही है। इस संबंध में आम नागरिकों, संस्थाओं और कर्मचारी संघों से दस्तावेज और साक्ष्य मांगे गए हैं, जो 13 से 20 नवंबर तक प्रस्तुत किए जा सकते हैं। गवाही और साक्ष्य के आधार पर जल्द ही जांच रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!