Durg: भारी बारिश से पानी पानी हुआ दुर्ग

दुर्ग| जिले में लगातार पिछले तीन दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है. बारिश के कारण एक और जहां शिवनाथ नदी उफान पर है तो वहीं शहर की निचली बस्तियों में पानी भर गया है. मगर पहली बार ऐसा हुआ है की भिलाई शहर के सुपेला के आकाशगंगा मार्केट में घुटनों तक पानी भर गया. जिससे व्यापारी हैरान और परेशान हैं. यहां दुकानों में पानी भर गया और टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन जैसे इलेक्ट्रॉनिक आइटम पानी में तैरते लगे.
पानी-पानी हुआ आकाशगंगा बाजार
दरअसल पूरा मामला भिलाई के आकाशगंगा मार्केट का है. यहां लगातार हो रही बारिश के कारण निचले मार्केट में में पानी भर चुका है. सुपेला आकाशगंगा बाजार पूरा पानी पानी हो गया. आकाशगंगा मार्केट के गार्डन सहित दुकानों में पानी भर गया. ज्वेलरी दुकानों से लेकर फर्नीचर व इलेक्ट्रानिक दुकान जलमग्न हो गए. सड़क पर घुटनों तक पानी भर गया. वहीं व्यापारियों और स्थानीय लोगों का कहना है कि निगम प्रशासन पूरी तरह से ड्रेनेज की व्यवस्था ठीक करें क्योंकि पानी की निकासी नहीं होने के कारण व्यापारियों को परेशानी के सामना करना पड़ रहा है.
व्यापरियों को हुआ तगड़ा नुकसान
वहीं इस पूरे जल भराव के कारण लाखों का नुकसान भी व्यापारियों को हो रहा है. यहां चंद्र मौर्य अंडर ब्रिज पानी भरने के कारण दो गाड़ी फंस गईं. कड़ी मशक्कत के बाद यातायात पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों गाड़ियों को बाहर निकाला गया. बता दें कि दुर्ग जिले में तेज बारिश का दौर जारी है. लगभग दो घंटे हुई तेज बारिश के कारण जगह जगह जल भराव हो गया.

