“जस्टिस गौतम भादुड़ी की विदाई: चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की मौजूदगी में आज होगा सम्मान समारोह”

जस्टिस गौतम भादुड़ी की सम्मानजनक विदाई: हाई कोर्ट के सीनियर जज का 9 नवंबर को सेवानिवृत्ति समारोह
बिलासपुर ( शिखर दर्शन ) //छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के वरिष्ठ जज, जस्टिस गौतम भादुड़ी, 9 नवंबर को अपने पद से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इस अवसर पर 8 नवंबर को बिलासपुर हाई कोर्ट के रूम वन में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया है। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा की उपस्थिति में जस्टिस भादुड़ी को विधिवत सम्मान और विदाई दी जाएगी।
जस्टिस गौतम भादुड़ी का जन्म 10 नवंबर 1962 को रायपुर में हुआ। उन्होंने रायपुर से एलएलबी की डिग्री प्राप्त कर अपनी वकालत की शुरुआत रायपुर सिविल कोर्ट से की। कुछ वर्षों के बाद वे जबलपुर हाई कोर्ट में वकालत करने लगे। छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के बाद उन्होंने बिलासपुर में स्थापित छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में अपनी सेवाएं देना शुरू किया और अपने करियर में 13 वर्षों तक वकालत करने के उपरांत, 16 सितंबर 2013 को हाई कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किए गए।
जस्टिस भादुड़ी ने अपने न्यायिक करियर में कई महत्वपूर्ण निर्णय दिए और छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन के रूप में भी अपनी सेवाएं प्रदान कीं। इस दौरान उन्होंने नेशनल लोक अदालतों के सफल आयोजन में अहम भूमिका निभाई, जिससे न्याय प्रक्रिया को सुगम और सुलभ बनाने में मदद मिली।
उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर हाई कोर्ट और विधिक क्षेत्र में उनके योगदान को स्मरण कर, उन्हें सम्मानित किया जा रहा है।



