दोस्त की दरिंदगी: नाबालिग छात्रा से रेप, वीडियो बनाकर बार-बार किया शोषण

भोपाल ( शिखर दर्शन ) //मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी 11वीं कक्षा का छात्र है, जिसने पीड़िता से पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती की और फिर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
घटना 24 फरवरी की बताई जा रही है, जब आरोपी छात्र ने पीड़िता के माता-पिता की अनुपस्थिति में रात करीब 1 बजे उसके घर पहुंचकर बलात्कार किया। उसने इस दौरान छात्रा का वीडियो भी बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर साझा करने की धमकी देकर बार-बार शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालता रहा।
लड़की ने इस मानसिक और शारीरिक यातना को लंबे समय तक सहा, लेकिन अंततः उसने अपनी सहेलियों को इस घटना की जानकारी दी, जिन्होंने परिजनों को सूचित किया। इसके बाद पीड़िता के परिवार ने आरोपी छात्र के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
फिलहाल पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है और विस्तृत जांच की जा रही है।
