बिलासपुर संभाग

खिलौने के विवाद में सनकी पिता ने दो बेटियों को बेरहमी से पीटा, एक की मौत, दूसरी गंभीर

जांजगीर-चांपा ( शिखर दर्शन ) // जिले के चांपा में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है, जहां मिशन फाटक के पास एक पिता ने अपनी दो मासूम बेटियों को बेरहमी से पीटा। इस घटना में 8 वर्षीय अलीषा परवीन की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसकी छोटी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल बच्ची को इलाज के लिए बीडीएम अस्पताल चांपा में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

घटना का विवरण: शनिवार दोपहर को दोनों बेटियों के बीच एक खिलौने को लेकर झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर पिता सलमान उर्फ डीशान अली ने अपनी दोनों बेटियों की बेरहमी से पिटाई कर दी। मोहल्लेवालों ने जब इस घटना की जानकारी शाम को प्राप्त की, तो उन्होंने तुरंत बच्चियों को अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, गंभीर चोटों के कारण अलीषा की घर पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बहन को गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस की कार्रवाई: घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की। आरोपी पिता सलमान उर्फ डीशान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सलमान सनकी किस्म का व्यक्ति है और उसकी पत्नी से अक्सर अनबन होती रहती थी। पत्नी के छोड़ने के बाद सलमान अपनी बेटियों को अपने पास रखता था, जबकि उनकी मां समय-समय पर उनसे मिलने आती थी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!