राष्ट्रीय

कोलकाता रेप कांड पर गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला: हर 2 घंटे में राज्यों से मांगी गई आपात रिपोर्ट, IMA ने की PM से दखल की मांग

नई दिल्ली: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की जूनियर डॉक्टर के साथ हुए रेप और हत्या के मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने कड़ा कदम उठाते हुए अधिसूचना जारी की है। गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कानून और व्यवस्था की स्थिति की हर दो घंटे में रिपोर्ट भेजने का आदेश दिया है। यह रिपोर्ट ईमेल, फैक्स या व्हाट्सएप के जरिए केंद्र को भेजनी होगी।

गृह मंत्रालय के नियंत्रण कक्ष अधिकारी मोहन चंद्र पंडित द्वारा भेजे गए इस संदेश में कहा गया कि सुरक्षा स्थिति पर लगातार नजर रखने और इसे नियंत्रण से बाहर न जाने देने के लिए यह कदम उठाया गया है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि इस निर्देश का पालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाना चाहिए, ताकि किसी भी अनहोनी या अस्थिरता को तुरंत रोका जा सके।

गौरतलब है कि यह निर्देश उस वक्त आया जब इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कोलकाता के सरकारी अस्पताल में 31 वर्षीय जूनियर डॉक्टर के साथ हुए जघन्य अपराध के मामले में हस्तक्षेप की मांग की थी। आईएमए ने इस घटना पर गहरी चिंता जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

इस घटना ने न केवल मेडिकल समुदाय, बल्कि पूरे देश को झकझोर दिया है, और अब सभी की निगाहें केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कदमों पर हैं, जो इस मामले में न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण हो सकते हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!