मध्यप्रदेश
स्वतंत्रता दिवस परेड के दौरान SAF जवान की हालत बिगड़ी, दर्द से गिरकर बेहोश, दोबारा उठने में असफल हुई मौत

कटनी ( शिखर दर्शन ) // स्वतंत्रता दिवस की परेड के दौरान एक दुखद घटना सामने आई, जब पुलिस के SAF जवान की मौत हो गई, जिससे हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, कटनी जिले के पुलिस लाइन मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान SAF जवान मनोज कुमार यादव हर्ष फायरिंग के लिए खड़े थे। अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठने लगा।
परेड के बाद अन्य जवानों ने उन्हें तत्काल सीपीआर दिया और आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जवान को मृत घोषित कर दिया।

इस घटना पर कटनी में ध्वजारोहण करने पहुंचे प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह ने जवान की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया और उनके परिवार की चिंता की जाने की बात की।
