रायपुर संभाग

नशे की लत से जूझ रहे कैदी ने अन्य बंदियों को दांत से काट कर किया घायल , एक बंदी की संदिग्ध हालात में मौत , जेल प्रशासन में हड़कंप !

महासमुंद ( शिखर दर्शन ) // छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले की जेल में एक विचाराधीन कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मृतक कैदी नीरज भोई (25), जिसे हत्या के आरोप में 12 अगस्त को जेल लाया गया था, की 14 अगस्त की रात अचानक मौत हो गई। नीरज पर भारतीय दंड संहिता की धारा 103 और 3(5) बी एन एस के तहत मामला दर्ज था।

जेल प्रशासन के अनुसार, नीरज भोई नशे का आदी था और जेल में नशे की आपूर्ति न मिलने के कारण उसने अन्य बंदियों पर हमला कर, उन्हें दांतों से काट लिया था। इसके चलते उसे हथकड़ी में रखा गया था। 14 अगस्त की रात को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी, और उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के शरीर पर हाथ-पैरों में जख्म के निशान पाए गए हैं, जिससे उसकी मौत को लेकर संदेह गहराता जा रहा है। जेल प्रशासन ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रायपुर भेज दिया है, और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा।

जेलर ने बताया कि नीरज की मौत का संभावित कारण उसकी नशे की लत और हिंसक प्रवृत्ति हो सकता है, लेकिन वास्तविक वजह की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। जिला प्रशासन और पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है। मृतक के परिवार को जांच में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!