बिलासपुर संभाग

बिलासपुर: तेज रफ्तार कार खड़ी ट्रेलर से टकराई , मां और दो बेटियों की दर्दनाक मौत

बिलासपुर ( शिखर दर्शन ) // छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक भीषण सड़क हादसे में मां और दो बेटियों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब एक तेज रफ्तार कार खड़ी ट्रेलर से टकरा गई। कार में सवार प्रीति शर्मा (48), उनकी बेटियां श्रेया शर्मा (24) और श्रुति शर्मा (19) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक अंकित शर्मा और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना सकरी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, शुभम विहार कॉलोनी निवासी अंकित शर्मा अपनी मां, बहनों और अन्य परिवार के सदस्यों के साथ चकरभाटा स्थित एक होटल से खाना खाकर घर लौट रहे थे। जब उनकी कार एसबीआई बैंक के पास पहुंची, तो अंकित को हल्की झपकी आ गई और कार खड़ी ट्रेलर से टकरा गई। इस भीषण टक्कर के कारण प्रीति शर्मा और उनकी दोनों बेटियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।

मृतिका श्रेया की शादी कानपुर में हुई थी और वह हाल ही में अपने मायके आई थी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!