रायपुर संभाग

शिव महापुराण के कार्यक्रम में जा रहे युवक की ट्रक की चपेट में आकर मौत , एक घायल , शिव महापुराण सुनने जा रहे थे

धमतरी ( शिखर दर्शन ) // जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा शहर के पीडी नाला के पास हुआ, जहां दो बाइक सवार युवक ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में दुष्यंत ठाकुर, जो कि ओझागहन गांव, सनौद थाना के निवासी थे, की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार घायल हो गया। घायल को तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया गया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। प्रारंभिक जांच के अनुसार, दोनों युवक शिव महापुराण की कथा सुनने के लिए जा रहे थे, जब यह भयंकर हादसा हुआ।

इस खौफनाक हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है। इस हादसे के बाद शहर में बाईपास बनने के बावजूद भारी वाहनों के गुजरने पर सवाल उठ रहे हैं, जिससे नागरिकों में नाराजगी बढ़ रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!