प्रदेश भर में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की तैयारी: भोपाल में सबसे लंबी तिरंगा यात्रा और राज्यसभा उपचुनाव के लिए आज से नामांकन

भोपाल ( शिखर दर्शन ) // आज पूरे मध्यप्रदेश में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाएगा। इसके तहत प्रदेश के सभी संभागायुक्त और कलेक्टरों को कार्यक्रम आयोजित करने और विस्थापित परिवारों को आमंत्रित करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम में 2 मिनट की मौन श्रद्धांजलि दी जाएगी और विभीषिका से संबंधित प्रदर्शनी बड़े सभागारों में लगाई जाएगी। प्रदेश के स्कूल और कॉलेजों में विभाजन की त्रासदी पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जबकि जिला स्तर पर संगोष्ठियों का आयोजन होगा, जिसमें 14 अगस्त 1947 के बंटवारे की घटनाओं पर चर्चा की जाएगी।
भोपाल में आज होगी सबसे लंबी तिरंगा यात्रा, राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन शुरू
भोपाल में सबसे लंबी तिरंगा यात्रा का आयोजन
राजधानी भोपाल में आज एक विशेष तिरंगा यात्रा आयोजित की जाएगी, जो कि सबसे लंबी तिरंगा यात्रा होगी। हुजूर विधानसभा क्षेत्र के रामेश्वर शर्मा की अगुवाई में यह यात्रा 30 किलोमीटर लंबी होगी, जो सुबह 10 बजे मुखर्जी नगर, कोलार से शुरू होगी। इस यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल होंगे और यात्रा संत नगर तक जाएगी।
राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू
मध्यप्रदेश समेत 9 राज्यों में राज्यसभा की खाली सीटों के लिए उपचुनाव की नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। मध्य प्रदेश की एक सीट पर उपचुनाव होगा, जिसकी नामांकन की अंतिम तिथि 21 अगस्त है। नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा 22 अगस्त को की जाएगी, जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 26 अगस्त होगी। मतदान 3 सितंबर को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक होगा, और परिणाम उसी दिन घोषित किए जाएंगे।
भोपाल एम्स के डॉक्टरों की हड़ताल का दूसरा दिन
भोपाल एम्स के डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल आज दूसरे दिन भी जारी है। अधिकारियों और डॉक्टर एसोसिएशन के बीच बातचीत विफल रही है। डॉक्टरों का आंदोलन केंद्रीय कानून लागू होने तक जारी रहेगा, ताकि डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। हड़ताल में शामिल डॉक्टर कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हाल ही में हुई घटनाओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसमें एक जूनियर डॉक्टर की हत्या की गई थी।
