मुख्यमंत्री जनदर्शन में राखी बांधने आईं बहनों को सीएम ने दिया अनुकंपा नियुक्ति का आश्वासन

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // आज मुख्यमंत्री जनदर्शन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलने दो बहनें आईं। राखी के त्यौहार से पहले उन्होंने मुख्यमंत्री को राखी बांधने की इच्छा जताई। बहनों में से एक, रिशी अग्रवाल, बिलासपुर से और दूसरी, सिद्धिका गोस्वामी, बेमेतरा से आईं।
रिशी अग्रवाल ने बताया कि उनके पिता, डॉ. जे पी वर्मा, शासकीय महाविद्यालय बिलासपुर में प्रोफेसर थे, जिनका हाल ही में निधन हो गया। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि उन्हें अनुकंपा नियुक्ति उनके शैक्षिक योग्यता के अनुसार प्रदान की जाए।
सिद्धिका गोस्वामी ने बताया कि उनके पिता गोडमर्रा विद्यालय में शिक्षक थे और उनके निधन के बाद उन्होंने अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन दिया है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इन बहनों के स्नेह की सराहना की और आश्वस्त किया कि रक्षाबंधन का तोहफा अनुकंपा नियुक्ति के रूप में जल्द ही प्रदान किया जाएगा।



