रायपुर संभाग

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन: समस्याओं का समाधान और सीधा संवाद

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // 7 अगस्त 2024 // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम कल, 8 अगस्त को अपराह्न 11 बजे से 1 बजे तक मुख्यमंत्री निवास में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय नागरिकों के साथ सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं से संबंधित आवेदन स्वीकार करेंगे।

यह जनदर्शन कार्यक्रम 27 जून से शुरू हुआ है, जिसमें नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और अपनी समस्याओं तथा मांगों से संबंधित आवेदन मुख्यमंत्री को सौंपे। मुख्यमंत्री ने इन आवेदनों को व्यक्तिगत रूप से देखा और विभागीय अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

पिछले जनदर्शन में दिव्यांग जनों को विशेष सहायता प्रदान की गई थी और सभी नागरिकों को टोकन दिए गए। उनके आवेदन जनदर्शन पोर्टल पर अपलोड कर दिए गए हैं और इन पर तेजी से कार्रवाई की जा रही है। मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!