रायपुर संभाग
कैबिनेट की बैठक शुरू: किसानों और कर्मचारियों के लाभ के लिए सरकार के अहम फैसले की संभावना

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर निर्णय लिए जा सकते हैं। नगरीय निकाय चुनाव के लिए महत्वपूर्ण निर्णयों की संभावना जताई जा रही है, जिसमें नगर निगम के महापौर, नगरपालिका और नगर पंचायतों के अध्यक्ष का निर्वाचन अब प्रत्यक्ष प्रणाली के बजाय इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों से कराए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी जा सकती है।
बैठक में प्रदेश में बारिश की स्थिति और खाद की उपलब्धता के साथ ही खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा की जा सकती है। इसके अतिरिक्त, हर घर तिरंगा अभियान पर भी चर्चा हो सकती है। किसानों और कर्मचारियों के हित में भी कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है।



