रायपुर संभाग

निकाय चुनाव के लिए बीजेपी की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता : नितिन नबीन ने रायपुर दक्षिण उपचुनाव पर की महत्वपूर्ण टिप्पणी

रायपुर ( शिखर दर्शन ) //भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन आज दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे हैं। एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन हमेशा सक्रिय रहता है, यही कारण है कि हमारा संगठन हमेशा संचालित रहता है। आज इसी दृष्टि से पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी, जिनमें ‘हर घर तिरंगा’, ‘एक पेड़ मां के नाम’, और ‘विभाजन विभीषिका दिवस’ शामिल हैं। इसके अलावा, पिछले दिनों की कार्य समिति की समीक्षा भी होगी। प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने कहा कि संगठन को सशक्त रूप से कैसे संचालित किया जाए और सरकार की गतिविधियों पर संगठन का क्या प्रभाव हो सकता है, इन सभी पर चर्चा होगी।

नगरी निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि संगठन अपनी पूरी तैयारी कर रहा है और हमारे कार्यकर्ता इस तैयारी में पूरी मुस्तैदी से जुटे हुए हैं।

अग्निपथ योजना पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बयान पर नितिन नबीन ने कहा कि यह इंडिया एलायंस के लोग हैं, और वे वही गाना गाएंगे जो सभी लोग गा रहे हैं। हेमंत सोरेन को पहले यह बताना चाहिए कि झारखंड की जनता की जमीन पर उनके द्वारा किए गए दावे का सच क्या है। अग्निवीर योजना से देश के युवाओं को सैनिक ट्रेनिंग मिलने के बाद राज्य सरकार उन्हें अवसर दे रही है।

रायपुर दक्षिण उपचुनाव में बृजमोहन अग्रवाल के सांसद बनने के बाद कांग्रेस की उम्मीदों पर नितिन नबीन ने कहा कि कांग्रेस की उम्मीदें राजनंदगांव में भी बढ़ी हुई थीं। उनकी उम्मीदें हर जगह बड़ी रहती हैं। लेकिन उम्मीद के साथ-साथ कर्म भी करना पड़ता है। जिन लोगों ने काम ही नहीं किया, वे उम्मीद क्यों करते हैं।

“भाजपा की दलील: कांग्रेस ने भारतीय विरासत को किया नुकसान”

कल छत्तीसगढ़ में हरेली त्यौहार के अवसर पर भाजपा नेता नितिन नबीन ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने भारतीय विरासत को लगातार नुकसान पहुँचाया है। नबीन ने कहा कि भाजपा हमेशा विरासत को संरक्षित करने का प्रयास करती है, जबकि कांग्रेस ने भारतीय और छत्तीसगढ़ी संस्कृति पर बार-बार आघात किया है। उनका आरोप है कि कांग्रेस की इस विरासत विरोधी नीति के कारण पार्टी आज अस्तित्व संकट का सामना कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!